Chhattisgarh News : इश्क़, धमकी और संदिग्ध मौत: “मेरे बेटे की हत्या कर पेड़ से लटकाया गया शव”
कोरबा के ग्राम कनबेरी में सनसनी: शादी के इनकार के बाद मिली थी धमकी, पीड़ित मां ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कनबेरी से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक वृद्ध मां, नीराबाई रोहिदास ने अपने बेटे की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। नीराबाई का दावा है कि उनके बेटे शंकर रोहिदास ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि उसकी सुनियोजित तरीके से हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित मां ने पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है।प्रेम संबंध से उपजा विवाद: शादी का प्रस्ताव ठुकराकर दी थी धमकीमां नीराबाई के अनुसार, उनके पुत्र शंकर का एक रिश्तेदार की लड़की के साथ प्रेम संबंध था। वे खुद बेटे का हाथ मांगने और शादी का प्रस्ताव लेकर लड़की के घर गई थीं, लेकिन परिजनों ने न केवल रिश्ते को ठुकरा दिया, बल्कि इसके बाद से ही बेटे को प्रताड़ित करना और धमकियां देना शुरू कर दिया।

धमकी से सहम गया था युवक, काम पर निकलने के बाद नहीं लौटा पीड़ित मां ने बताया कि 16 जून की सुबह युवती अपनी मां के साथ उनके घर पहुंची और जमकर गाली-गलौज की। उन्होंने ‘तीरथ’ नामक एक वकील को बुलाकर सबक सिखाने और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से शंकर बुरी तरह सहम गया था। अगले ही दिन, 17 जून को वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटा। पेड़ पर लटकता मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान परिजनों द्वारा लगातार फोन करने पर भी जब शंकर ने कॉल रिसीव नहीं किया, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जिसके आधार पर दो दिन बाद गांव से करीब 100 मीटर दूर परसा के पेड़ की डाली से शंकर का शव बरामद हुआ। मां नीराबाई ने पुलिस को सौंपे ज्ञापन में कई अहम बातें उजागर की हैं: मृतक के शरीर पर स्पष्ट रूप से चोट के गंभीर निशान थे। उसके कपड़ों पर भी जगह-जगह निशान मौजूद थे। स्थिति और साक्ष्य साफ इशारा कर रहे हैं कि हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को फांसी पर लटकाया गया। मां का आरोप है कि अंतिम संस्कार के दौरान युवती के पिता ने भी हत्या किए जाने की बात कही थी। कड़ी कार्रवाई की मांग बेटे को खो चुकी वृद्ध मां ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि पूरे मामले की गहराई और निष्पक्षता से जांच की जाए, ताकि उनके निर्दोष बेटे को न्याय मिल सके और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।




Subscribe to my channel