ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कलेक्टर एवं एसपी ने किया पौधारोपण

आदिवासी ग्राम कुंदरपुरा में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पौधों की देखभाल का किया आह्वान

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत छतरपुर जिले के आदिवासी ग्राम कुंदरपुरा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।


कलेक्टर श्री जैसवाल ने कहा कि पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण, स्वच्छ वायु एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा ने भी जिले को हराभरा बनाने के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया। इस दौरान एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, तहसीलदार धीरज गौतम, होटल एसोसिएशन, ग्रीन आर्मी, कबीर फाउंडेशन, होटल उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं आदिवासी समाज के लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button