Madhya Pradesh News : कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण
वैध दस्तावेज, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं की हुई जांच, जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में शुक्रवार को नगर छतरपुर में पन्ना नाका (सटई रोड) एवं महाराजा छत्रसाल कॉलेज गेट के सामने संचालित चार कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टारगेट एकेडमी एवं लाइब्रेरी, क्लाइमैक्स एकेडमी, नेक्स्ट लेवल लाइब्रेरी तथा रॉयल लाइब्रेरी का जायजा लिया गया। निरीक्षण में एसडीएम छतरपुर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, तहसीलदार छतरपुर, सीएमओ नगर पालिका, बीईओ, राजस्व एवं पुलिस बल की उपस्थिति रही।

निरीक्षण के दौरान सभी लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थानों में वैध दस्तावेज, संचालन व्यवस्था, बेसमेंट, आकस्मिक निकास (इमरजेंसी एग्जिट), वेंटिलेशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की गई। इस दौरान नगर पालिका के सीएमओ एवं बीईओ छतरपुर को निर्देशित किया गया कि वे कल तक विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही निरीक्षण में पाई जाने वाली कमियों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।



Subscribe to my channel