Madya Pradesh News : टोंक खुर्द तहसील चौराहा से एसडीएम कार्यालय नवनिर्माण सीसी रोड का निर्माण किया गया।
ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.
टोंक खुर्द।तहसील चौराहा टोंक खुर्द से एसडीएम कार्यालय तक नवनिर्माण सीसी रोड बनाया गया निर्माण एजेंसी ठेकेदार द्वारा सीसी रोड की तराई के लिए थेले बिछाए गए थे।बारिश के अभाव मे पानी गिरने के कारण सीसी रोड पर थेले तराई पूर्ण होने के बाद थेले नहीं हटाए गए इस कारण थेले सड़कर गए सीसी रोड पर बिछाए गए थेले बदबू मार रहे हैं। तथा आवागमन वाहनों के टायरों से उनके टायर मे फंसते रहते हैं एवं चार पहिया वाहन,दो पहिया वाहन रपट रहे हैं। थेले इकट्ठा होकर ढेर लगा हुआ पड़ा है। रिसाव मार रहे मिट्टी एवं मलबा की चिकनाई से इन दिनो भयंकर वाहनों के निकलने पर एक्सीडेंट भी हो रहा है आने जाने वाले लोगों को कीचड़ के मिट्टी के घोल पानी से कपड़े छिटाव हो रहा है थेले सड़ने के कारण इससे संक्रामक बीमारी फैलने की जनता में भयं बना हुआ है। इस सीसी रोड के आसपास पानी भरा हुआ है जिसमें थेले सड़े हुए पड़े हैं इस कारण थेले के नीचे कीटाणु पड़े हुए हैं इस सीसी सड़क मार्ग पर शासकीय संबंधित कार्यालय खुले हुए हैं। एवं आसपास निजी व्यापारियों की भी दुकान लगी हुई है।

लोक निर्माण विभाग की अनदेखी एवं निर्माण एजेंसी ठेकेदार की मनमर्जी की लापरवाही के कारण यह जीता जागता उदाहरण जनता के सामने प्रमाण है।कलेक्टर महोदय ऋतुराज सिंह शीघ्र अति शीघ्र तत्काल ही नवनिर्माण सीसी रोड का मौका स्थल पर निरीक्षण कर संबंधित लोक निर्माण विभाग एवं निर्माण एजेंसी ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक दंडात्मक कठोर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई नगर टोंक खुर्द एवं तहसील टोंक खुर्द की जनता ने। उक्त आरोप टोंक खुर्द नगर परिषद पार्षद सुनील मालवीय,वरिष्ठ एडवोकेट जगदीश सिंह गालोदिया,देवास पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि छतर सिंह नागर,टोंक खुर्द पूर्व जनपद प्रतिनिधि मनोहर सिंह नागर,वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सिंह कराड़ा,पूर्व प्रधानाचार्य रामचंद्र बामनिया,पंकज पांचाल, बाबूलाल पंडा जी,आदि जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के लोगों ने।



Subscribe to my channel