ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार जारी

पांच दुग्ध व्यापारियों से नमूने लेकर जांच वास्ते भोपाल भेजे

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

भिण्ड 24 जुलाई 2026 कलेक्टर भिण्ड के आदेशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिये खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष जांच अभियान के तहत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी कु. रेखा सोनी एवं श्रीमती किरण सेंगर द्वारा दुग्ध व्यापारियों से नमूने लेकर जांच वास्ते भोपाल भेजे गये।


जिसमें प्रो. केशव सिंह भदौरिया फर्म- केशव मिल्क कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन से दूध के तीन नमूने, दूध विक्रेता सामंत सिंह, गोरमी के दुग्ध वाहन क्रमांक एमपी 07 जीए 8533 से दूध के तीन नमूने, फर्म- सतीश डेयरी गोरमी के दुग्ध वाहन क्रमांक एमपी 30 जी 1457 से दूध के तीन नमूने, फर्म- सुल्तान डेयरी प्रो. सुल्तान सिंह फूप के दूध टेंकर क्रमांक यूपी 75 ई 9321 से दूध का नमूना, फर्म- वीआरएस फूड लिमि. मिल्क चिलिंग सेंटर फूप से दूध का नमूना लिया गया।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button