ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : एसएसपी संजय कुमार वर्मा का थाना सिखेड़ा व जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था और लंबित विवेचनाओं पर दिए सख्त निर्देश

सिटी क्राइम रिपोर्टर असद अली मुज़फ़्फ़रनगर, यू.पी.

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को थाना सिखेड़ा एवं जानसठ का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। एसएसपी ने थानों पर मौजूद फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसुनवाई में संवेदनशीलता बरतने और आमजन के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा थानों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button