Noida News : सावन 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं से गाइडलाइन का पालन करने की अपील
निर्धारित मार्ग पर चलें, यातायात नियमों का पालन करें और अफवाहों से रहें दूर, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
नोएडा। सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है। भगवान शिव के लाखों भक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। साथ ही सभी कांवड़ियों से यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यात्रा के दौरान एक शिवभक्त कांवड़िए ने प्रशासन की गाइडलाइन की जानकारी देते हुए बताया कि सभी श्रद्धालुओं को केवल निर्धारित कांवड़ मार्ग पर ही चलना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करें, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, साफ-सफाई बनाए रखें और पुलिस व प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि कांवड़ यात्रा को श्रद्धा, अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में पूरा करें। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा आस्था का महापर्व है। ऐसे में सभी श्रद्धालु नियमों का पालन करते हुए अपनी और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें, ताकि यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Subscribe to my channel