ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : बाँदा : हरदौली क्योंटरा में 30 मई को हुई चोरी का मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से दूर, दो नामजद आरोपियों में एक गिरफ्तार, एक फरार

जीजा ने तैयार की थी चोरी की स्क्रिप्ट, भांजो ने मामा के घर से चुराए थे लाखों के जेवरात

रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी के गहने बेचने की बात आई सामने, रायपुर भसरौल के गौतमन डेरा से ही पुलिस ने नन्हू तिवारी को किया था अरेस्ट…! बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड तथा और एक अन्य नामजद आरोपी अभी- भी फरार हैं। सूत्र बताते हैं कि चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी का माल ठिकाने लगाने में नामजद आरोपी के जीजा की भूमिका सामने आई है, जिसने अपने साले को जेल भिजवाकर खुद को बचाने के साथ ही लाखों को जेवरात डकार गया। जानकारी के अनुसार, बांदा नगर कोतवाली के अंतर्गत मामा के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर भसरौल स्थित गौतमन डेरा निवासी एक व्यक्ति (आरोपी का बहनोई) पर चोरी का माल हड़पने का आरोप है। आरोप है कि उसने पुलिस से बचने के लिए अपने साले नन्हू तिवारी, निवासी मेटैहना, थाना मरका, जनपद बांदा को जेल भिजवा दिया।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को इस पूरे मामले की भनक लग गई है। उम्मीद है कि जल्द ही साले के साथ जीजा को भी पुलिस नामजद आरोपी दर्ज करते हुए सलाखों के पीछे भेजने का काम करेगी। ज्ञात रहे की पुलिस ने आरोपी नन्हू तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और उसे जेल भेज दिया है। हालांकि, चोरी का मुख्य सरगना मोनू तिवारी, स्वर्गीय वीरेन्द्र तिवारी निवासी मेटैहना, थाना मरका, जनपद बांदा, अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। स्थानीय लोगों में पुलिस के खुलासे को लेकर संदेह है। उनका कहना है कि यह पहली घटना नहीं है और आसपास की चोरियों में भी चोरी का माल ठिकाने लगाने में गौतमन डेरा निवासी एक युवक की भूमिका रहती है। करीब डेढ़ माह पहले हुई इस चोरी की घटना ने पूरे पुलिस विभाग में सनसनी फैला दी है और यह एक चुनौती का विषय बना हुआ है। लोगों का मानना है कि यदि पुलिस सख्ती से कार्रवाई और पूछताछ करे, तो सभी आरोपी बहुत जल्द सलाखों के पीछे होंगे। आरोपी जीजा फिलहाल पुलिस से बचने के लिए नए-नए तरीके और सिफारिशें ढूंढ रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी का खुलासा किस तरह करती है।

उधर इस मामले में बांदा कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि क्योंटरा हरदौली में 30 मई को हुई एक घर में चोरी की घटना को अंजाम देने में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें गिरफ्तार करते हुए इस पूरी घटना से जल्द ही पर्दा उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश के लिए लगातार पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं उनकी पहचान के भी प्रयास जारी हैं, जल्द ही इस चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए घटना में शामिल लोगों को बेनकाब करते हुए जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया जाएगा। किशनपुर थाना क्षेत्र से एक आरोपी की गिरफ्तारी के सवाल पर कोतवाल ने कोई भी मुनासिब जवाब नहीं दिया जिसकी वजह से इस बात की पुष्टि किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर चौकी या थाना के द्वारा ही हासिल की जा सकती है, किंतु फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी कहां से हुई थी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button