ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : रातानाड़ा सैन विकास संस्थान द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री प्रवीण कुमार सैन का भव्य सम्मान

रिपोर्टर राहुल वर्मा देवास मध्य प्रदेश

जोधपुर। रातानाड़ा सैन विकास संस्थान, जोधपुर द्वारा समाज के गौरव एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), जोधपुर) श्री प्रवीण कुमार सैन का जोधपुर स्थानांतरण उपरांत शिष्टाचार भेंट कर स्मृति-चिह्न, साफा एवं माला भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अविनाश सैन “पलाड़ा” ने कहा कि श्री प्रवीण कुमार सैन अपनी सरलता, विनम्रता, मिलनसार व्यक्तित्व, निष्पक्ष कार्यशैली एवं जनहित के प्रति संवेदनशील सोच के कारण समाज में विशेष पहचान रखते हैं। प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ उनका सहज एवं आत्मीय व्यवहार प्रत्येक व्यक्ति को प्रभावित करता है। वे अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके त्वरित समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। ऐसे कर्मठ, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का जोधपुर आगमन पूरे शहर एवं सैन समाज के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि रातानाड़ा सैन विकास संस्थान सदैव समाज के उन प्रतिभाशाली एवं उत्कृष्ट व्यक्तित्वों का सम्मान करता रहा है, जिन्होंने अपने कार्य, सेवा एवं व्यवहार से समाज और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।


सम्मान के उपरांत श्री प्रवीण कुमार सैन ने संस्थान के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का यह स्नेह और सम्मान उन्हें अपने दायित्वों का और अधिक समर्पण एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री प्रवीण कुमार सैन को उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता की कामना की। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी पर्वत कुमार लवेरा, नरेंद्र पंवार एवं गणमान्य सदस्य गोपीकिशन सैन, गोविंद प्रकाश टाक, सुखदेव सैन बनभेरू उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button