Chhattisgarh News : हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को फिर लगाई फटकार,पूछा क्या पुलिस सिर्फ गाय हांकने के लिए है❓ देखिए वीडियो,

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार की गौ धाम योजना,क्या गौ माता बीजेपी के लिए सिर्फ वोट का जरिया है,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सड़कों पर आवारा मवेशियों,अवैध पार्किंग और बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पूछा,NHAI और संबंधित विभागों से शपथपत्र में जवाब मांगा है।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाईकोर्ट ने सड़कों पर आवारा मवेशियो के कारण लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या पुलिस केवल गाय हांकने के लिए है❓कोर्ट ने सरकार,और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और संबंधित विभागों से शपथपत्र के माध्यम से जवाब मांगा है,
हाई कोर्ट ने कहा कि प्रदेश में रोजाना सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है और कई सड़कें डेथ जोन बन चुकी हैं। इन हादसों के पीछे सड़कों पर घूमते मवेशी और अवैध पार्किंग जैसी गंभीर समस्याएं प्रमुख कारण बन रही हैं।

कोर्ट ने राज्य सरकार, NHAI और अन्य संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए विस्तृत शपथपत्र प्रस्तुत करने को कहा है। अदालत जानना चाहती है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और हादसों को रोकने के लिए अब तक क्या प्रभावी कदम उठाए गए हैं।कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के दौरान विभागों द्वारा शपथ पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है,
Subscribe to my channel