ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० योगेश ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि

जिले में खुरपका मुहपका रोग से पशुओं की हिफाजत के लिए 22 जुलाई2026 से राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विशेष टीकाकरण अभियान शुरू होगा।

जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली

5 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान में करीब तीन लाख पशुओं को निशुल्क टीक लगाये जाएगे। अभियान को सफल बनाने के लिए पशुपालन विभाग ने तैयारिया तेज कर दी है। जिले के सभी 09 विकास खण्डों में संचालित 17 पशुचिकित्सालयों के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। पशुचिकित्साधिकारीयों के नेतृत्व में गठित टीमें गाव-गांव और घर-घर पहुंच कर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। विभाग का मकसद अधिक से अधिक पशुओं का खुरपका-मुंहपका जैसे संक्रमक बीमारी से सुरक्षित करना है। अभियान के दौरान पशुपालको से भी सहयोग की अपिल की जाएगी, ताकि कोई भी पशु टीकाकरण से वचित न रहे इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में पशुपालकों को पहले से जानकारी भी उपलब्ध भी कराई जाएगी। विभागी टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचकर टीकाकरण का काम पूरा करेगी। पशुपालन विभाग के अधिकारीओं के अनुसार अभियान की निगरानी भी लगातार की जाएगी, ताकि तय समय के भीतर लक्ष्य पूरा हो सके पांच सितंबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान में सभी 17 पशु चिकित्सालयों की सक्रिय भागीदारी रहेंगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button