ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : प्राथमिक विद्यालय देवकली-1 में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न देवकली (गाजीपुर)।

रिपोर्टर नवीन कुमार जयसवाल गाजीपुर उत्तर प्रदेश

प्राथमिक विद्यालय देवकली-1 में मंगलवार को मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन प्रधानाध्यापिका गीता वर्मा के निर्देशन में किया गया। बैठक में हेड संकुल बिपिन कुमार शुक्ला तथा एआरपी मणिकांत चौबे ने शिक्षकों को शासन की नवीन शिक्षण योजनाओं एवं निर्देशों की जानकारी दी। बैठक में निपुण विद्यालय कार्ययोजना, 10 टूलकिट, शिक्षण योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) तथा कैच-अप शिक्षण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक की निपुण तालिका, आधारभूत भाषा एवं गणितीय दक्षताओं तथा सीखने के प्रतिफलों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
प्रदर्शन सत्र में शिक्षिका प्रीति सिंह ने कक्षा 5 के विद्यार्थियों को कहानी के माध्यम से भाषा शिक्षण का प्रभावी डेमो प्रस्तुत किया। शिक्षकों ने गतिविधि की सराहना करते हुए इसे बच्चों में भाषा दक्षता विकसित करने का सरल एवं रोचक माध्यम बताया।


बैठक में अम्बिका सिंह यादव, संगीता, अशोक कुमार राय, प्रदीप कुमार, प्रमोद कुमार यादव, निशा कुशवाहा, धीरेन्द्र, एकता कुमारी, प्रियंका मौर्य, धर्मदेव, ओम प्रकाश त्यागी, सरिता गुप्ता सहित न्याय पंचायत के अनेक शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षा मित्र उपस्थित रहे। बैठक का समापन विद्यालयों में नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को अपनाते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को निपुण बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button