प्रदेश में अच्छी बारिश के लिए इन्द्रदेव को प्रसन्न करने समाज सेवियों द्वारा किया गया हवन यज्ञ

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर – बजरंग सेना समिति द्वारा दिनांक 19 जुलाई रविवार के दिन प्रातः 10ः30 बजे बस स्टेण्ड स्थित प्राचीन श्री झूलेलाल मंदिर संत हिरदाराम नगर में इन्द्रदेव को प्रसन्न करने के लिए हवन यज्ञ समिति अर्चक पुरोहित प राजकुमार गर्ग द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण कर किया गया। सर्वप्रथम श्री झूलेलाल महाराज जी का अखा डाला गया। हवन यज्ञ के बाद श्री गणेश महाराज जी एवं श्री झूलेलाल महाराज जी की आरती कर हथप्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधू चांदवानी को नवनियुक्त अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गयी एवं बगवा रंग का गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। बजरंग सेना समिति ने पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी, मोतियानी परिवार एवं सभी आए श्रद्धालुगणों को श्री झूलेलाल चालीहा महोत्सव की बधाई दी एवं देश की सुख, शांति,भाईचारे एवं अच्छी बारिश के लिए प्रभु परमात्मा से प्रार्थना की गयी।हवन आहूति डालने वालो में पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी, भारती चांदवानी, बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, समाजसेवी महेश खटवानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सचिव रमेश कुमार तोलानी, अशोक मोतियानी, परसराम थावानी, मोना मोतियानी, सीमा रामनानी, वासु मोतियानी, अशोक तनवानी, ठाकुर लालवानी, हरीश मूलचंदानी, हीरानंद हरपलानी, हरीश खत्री, कमल शेवानी, नरेश शिवानी, विनोद कृपलानी, कन्हैयालाल, आदि शामिल है।




Subscribe to my channel