ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : ‘टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में गाजीपुर के श्री स्वीट हाउस के संचालक परमानंद जायसवाल सम्मानित

रिपोर्टर नवीन कुमार जयसवाल गाजीपुर उत्तर प्रदेश

गाजीपुर/वाराणसी। दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश’ कार्यक्रम में गाजीपुर के प्रसिद्ध श्री स्वीट हाउस के संचालक श्री परमानंद जायसवाल को उनके उत्कृष्ट स्वाद और गुणवत्ता के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने सम्मानित किया। वाराणसी मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिष्ठित उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहे। इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री दयाशंकर दयालू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्री परमानंद जायसवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा व्यापारी वर्ग को उनके उत्कृष्ट कार्य और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए सम्मानित किया जाना सराहनीय पहल है। इससे व्यापारियों को बेहतर कार्य करने और अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर का श्री स्वीट हाउस अपने स्वाद और गुणवत्ता के कारण पूरे प्रदेश में पहचान बना चुका है और इसी का परिणाम है कि आज उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने इस सम्मान के लिए दैनिक जागरण का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओं का धन्यवाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button