ब्रेकिंग न्यूज़
Gujarat News : 2 की मौत, 10 घायल; पांच से ज़्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
रिपोर्टर पठान अकबरखान वडोदरा गुजरात
अहमदाबाद के वस्त्राल में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई 2 की मौत, 10 घायल; पांच से ज़्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाने के लिए पांच से ज़्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, साथ ही एम्बुलेंस और दूसरी बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं।

फायर डिपार्टमेंट आग पर काबू पाने के लिए लगातार काम कर रहा है। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट घटना की जांच कर रहे हैं। ज़्यादा जानकारी का इंतज़ार है।


Subscribe to my channel