ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर : खतौली तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनता की शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई कर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button