Chhattisgarh News : शाला विकास एवं प्रबंधन समिति, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं वार्डवासियों की ओर से गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
प्राचार्य जी.एस. बंधोर वर्ष 2009 से 30 जून 2025 तक लगातार विद्यालय में पदस्थ रहे। उनके कार्यकाल को विद्यालय के लिए स्वर्णिम काल बताते हुए सेवाभाव, अनुशासन, समर्पण, कुशल नेतृत्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक श्री चंद्राकर, शासकीय प्राथमिक शाला बघेरा की प्रभारी प्रधान पाठिका श्रीमती शिवानी, शिक्षाविद मनोहर पटेल तथा शाला समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य भागीरथी मलघाटी का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने विद्यालय के विकास में योगदान देने वाले पूर्व शिक्षकों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की शैक्षणिक परंपरा को मजबूत बनाने में कई शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी क्रम में सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक सुरेश गुप्ता के पिता स्वर्गीय कपूर चंद गुप्ता की सेवाओं को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। उन्होंने भी इस विद्यालय में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देकर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया था। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की सांसद प्रतिनिधि ममता देवांगन (पूर्व पार्षद), अध्यक्ष विद्या नामदेव (पूर्व एल्डरमैन), हिरमौती ठाकुर सहित तीनों शालाओं की समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र सिंह राजपूत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद एवं शाला समिति के वरिष्ठ सदस्य अरुण यादव ने किया। कार्यक्रम की जानकारी अरुण यादव (पूर्व पार्षद), बघेरा द्वारा दी।


Subscribe to my channel