ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : शिवरीनारायण नगर पंचायत में अध्यक्ष के चेम्बर में गोरक्षकों के साथ गाली गलौच और मारपीट

अध्यक्ष पर लगा संरक्षण देने का गंभीर आरोप...नवनियुक्त छुटभैये एल्डरमेंन सहित 3 के खिलाफ FIR दर्ज

 ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

बजरंग दल और गोरक्षकों ने घेरा थाना और अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की गौ तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जांजगीर/शिवरीनारायण नपं कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष के सामने ही उसके ही चेम्बर में गो रक्षकों के साथ बदतमीजी व मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें नपं अध्यक्ष मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे।इसके अलावा कथित बीजेपी नेता पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। फिलहाल शिवरीनारायण पुलिस ने एल्डरमेन सहित 3 के खिलाफ एफआईआर की है। बता दे इस घटना से व्यथित कोरबा, जांजगीर सहित आसपास के बजरंग दल एवं गो सेवक व पदाधिकारी काफी संख्या में शिवरीनारायण थाना पहुंचकर इस घटना की निंदा की और अभद्रतापूर्ण गाली गलौज व मारपीट करने वाले आनंद केडिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नपं. अध्यक्ष राहुल थवाईत एवं बुद्धेश्वर केशरवानी और आयुष केडिया को उनके पद से तत्काल हटाने की मांग भाजपा संगठन से की।

बता दे नगर के कुछ गो रक्षकों ने 14 जुलाई की दोपहर लगभग 2:30 बजे बिलासपुर रोड में गायत्री मंदिर के पास मवेशी ले जाने वाले कुछ संदिग्ध लोगों को रोका और उनसे मवेशियों के बारे में पूछताछ करने के बाद उन्हे जाने दिया गया। दूसरे दिन 15 जुलाई को इन गो रक्षकों को नगर पंचायत कार्यालय में बैठक करने के बहाने अध्यक्ष के कक्ष में बुलवा कर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज कर मारपीट किया गया। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना शिवरीनारायण में दर्ज कराई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत शिवरीनारायण के एल्डरमेन आयुष केडिया ने 15 जुलाई को दोपहर को गो रक्षक सूरज यादव को मोबाईल से सम्पर्क कर उन्हे नगर पंचायत कार्यालय मे बैठक की बात कह उनके अन्य साथी गोपाल कश्यप व सूरज केशरवानी को लेकर शीघ्र नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया। अध्यक्ष के कक्ष में नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, एल्डर मेन आयुष केडिया, बुदेश्वर केशरवानी और मवेशी ठेकेदार आनंद केडिया पहले से बैठे हुए थे। तीनों 14 जुलाई को मवेशी के बारे में पूछताछ की फिर मवेशियों की बात को लेकर अचानक गाली गलौज शुरू कर दिया। गाली देने से मना करने पर आनंद केडिया ने सूरज केशरवानी को मारा। आरोप है कि नगर पंचायत में घटी इस घटना के दौरान अपने चेंबर में बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत चुपचाप तमाशा देख रहे थे। घटना की जानकारी जब बजरंग दल और गो रक्षक के सदस्यो को हुई तो सैकड़ों गो सेवकों ने थाना पहुंच कर अध्यक्ष राहुल थवाईत, एल्डरमेन आयुष केड़िया, आनंद केड़िया और बुदेश्वर केशरवानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। तब शिवरीनारायण थाना में आनंद केडिया, बुदेश्वर केशरवानी और आयुष केडिया के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2),3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

नवनियुक्त एल्डरमेंन की गुंडागर्दी चरम पर सूत्र बता रहे है कि की एल्डरमेंन की नियुक्ति होने के बाद से आयुष केडिया की गुंडागर्दी बढ़ गई है।चूंकि आयुष दो पदों पर बैठे हुए है जिसकी वजह से पूरे शिवरीनारायण में रौब दिखा रहा है।यही कारण है कि एल्डरमेन बनने के बाद किसी को भी धमकी देने लग जा रहा है।जिसके कारण इस बार गोरक्षकों के बीच विवाद हो गया है। बजरंग दल और गौरक्षक संघ ने बोले,अध्यक्ष देते है तस्करी करने वालों को संरक्षण बजरंग दल और गोरक्षक संघ के लोगो के थाना का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।इसके बाद अध्यक्ष राहुल पर गौ तस्करी करने वालो पर संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया है।आरोप है कि अगर संरक्षण नहीं देते तो कमरे में विवाद नहीं होता।और खुद एफआईआर दर्ज करवाते।लेकिन अध्यक्ष की इसमें पूरी तरह से मिली भगत है।जिसके कारण तस्करी करने वालो को संरक्षण मिल रहा है। नपं अध्यक्ष की चुप्पी को लेकर चर्चा इन तत्वों को अपने कक्ष में संरक्षण देने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत पर थाने में ना तो कोई कार्रवाई की गई और न ही उन पर एफआईआर दर्ज हुए। जिसे लेकर नगर व क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। अध्यक्ष की चुप्पी को लेकर भी कहा जा रहा है कि उन्होंने इन तत्वों को संरक्षण दिया। वर्जन घटना के समय में नगर पंचायत कार्यालय में नही था इसलिए मुझे वस्तुस्थिति की जानकारी नही है और न ही मैं इस घटना की थाना में कोई शिकायत किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button