ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना फरेन्दा पुलिस को सफलता: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे से संबंधित 01 नफर वारंटी को किया गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेन्दा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 18 जुलाई 2026 को थानाध्यक्ष फरेन्दा श्री राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अपराध संख्या 022/2024, धारा 342, 504, 506, 376, 366, 363 भादवि एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वारंटी मनीष यादव पुत्र राजेश यादव, निवासी ग्राम भैसहिया थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मनीष यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम भैसहिया थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 22 वर्ष
शैक्षिक योग्यता-

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1.थानाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह
2.उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद
3.का0 पवन कुमार यादव
4.रि0आ0 अनुराग यादव
5.पी0सी0 संजय सिंह

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button