ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : डीडीयू जंक्शन पर कोलकाता मेल एक्सप्रेस से 28 लाख रुपये नकद बरामद

रिपोर्टर पवन कुमार सिंह चंदौली उ.प्र.

जीआरपी, आरपीएफ और आरपीएफ-सीआईबी की संयुक्त टीम ने एस-3 कोच में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध यात्रियों को दबोचा  पिट्ठू बैग की तलाशी में 28 लाख रुपये नकद मिले, लेकिन दोनों यात्री धनराशि से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके पकड़े गए दोनों युवक मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी राहुल सोनी और पुष्प कुमार उसरेटे बताए गए

पूरी बरामदगी और कार्रवाई की वीडियोग्राफी कर आवश्यक अभिलेखीकरण भी कराया गया जीआरपी ने दोनों संदिग्धों, बरामद नकदी और बैग को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग, वाराणसी के सुपुर्द कर दिया आयकर विभाग अब धनराशि के स्रोत, स्वामित्व और परिवहन के उद्देश्य की विस्तृत जांच करेगा  कार्रवाई रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और सर्कुलेटिंग एरिया में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान की गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button