ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : तहसील निचलौल में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएँ।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज: उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से आज दिनांक 18.07.2026 को जनपद महराजगंज की तहसील निचलौल में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा संयुक्त रूप से आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में परीक्षण कर कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने पुलिस से संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण कर शासन की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप आमजन को प्रभावी राहत प्रदान की जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु समन्वित रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button