ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : तहसील दिवस पर बिजली कटौती की समस्या को लेकर ADM को दिया ज्ञापन

जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली यू.पी.

यू.पी.चंदौली (चकिया) ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिला प्रमुख महासचिव वी.स .मंसूरी ने बिजली कटौती की जबरस्त समस्या को देखते हुए चकिया तहसील दिवस पर ADM से मुलाकात कर एक पत्रक सौंपे जिसमे विद्युत उपकेंद्र चकिया के एसडीओ और जे ई के फोन बंद होने पर नाराजगी जताते हुए मामले को अवगत कराया गया और मांग की गई कि रोस्टर के हिसाब से 18 घंटे बिजली देने का प्रावधान है लेकिन मनमाने तरीके से 7-8 घंटे ही बिजली मिल पा रही हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है अगर रोस्टर को सही नहीं किया गया तो जल्द ही धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य हो जाएंगे।ADM साहब ने आश्वासन दिया है कि जल्द विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर मामले का निस्तारण किया जायेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button