ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
इसी क्रम में पुनर्विकसित फतेहपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के ऐतिहासिक उद्घाटन अवसर पर गणमान्य अतिथियों एवं नागरिकों को संबोधित कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त यह स्टेशन यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और उत्कृष्ट यात्रा अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति, पर्यटन, व्यापार एवं क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

विकसित फतेहपुर एवं विकसित भारत के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करने की दिशा में इस एक महत्वपूर्ण कदम के लिए माननीय प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन ,इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी, विकाश गुप्ता जी (विधायक अयाह शाह) राजेंद्र सिंह पटेल जी सहित जनपद के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें

Subscribe to my channel