ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : महराजगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: थाना फरेन्दा पुलिस ने 03 अभियुक्तों को 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। दिनांक: 17 जुलाई 2026 श्री शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के दिशा-निर्देशन में जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेन्दा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थानाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना फरेन्दा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 17.07.2026 को अम्बेडकर तिराहे से महराजगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित एक चाय की दुकान के पास से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना फरेन्दा पर मु0अ0सं0 191/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1.रामवृक्ष गुप्ता पुत्र स्व0 भोला गुप्ता निवासी वार्ड नं. 17, लाजपत नगर थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज, उम्र 67 वर्ष।
शैक्षिक योग्यता- अशिक्षित
2.संजय गुप्ता पुत्र रामवृक्ष गुप्ता निवासी वार्ड नं. 17, लाजपत नगर, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज, उम्र 35 वर्ष।
शैक्षिक योग्यता- अशिक्षित
3.विरेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र रामवृक्ष गुप्ता, निवासी वार्ड नं. 17, लाजपत नगर, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज, उम्र 30 वर्ष।
शैक्षिक योग्यता- स्नातक

बरामदगी-
1.998 किलोग्राम अवैध गांजा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह, थाना फरेन्दा
2.उ0नि0 सौरभ पटेल
3.का0 आज्ञाराम यादव
4.का0 अनिल यादव
5.का0 विनय मौर्य
6.म0का0 सीमा कुमारी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button