Uttar Pradesh News : महराजगंज पुलिस को सफलता: थाना फरेन्दा पुलिस ने 14 वर्ष पुराने मुकदमे के वारंटी को किया गिरफ्तार।
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
जनपद महराजगंज, दिनांक: 17.07.2026 पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा सुश्री दीपशिखा वर्मा के दिशा-निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना फरेन्दा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 गोविन्दर यादव एवं हे0का0 हिमांशू राय की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.07.2026 को मु0नं0 65/2012 थाना फरेन्दा से संबंधित वारंटी बदरी प्रसाद पुत्र सुखनरायन केवट निवासी जंगल भारीवैसी बलुआ नर्सरी थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार वारंटी :
बदरी प्रसाद पुत्र सुखनरायन केवट निवासी जंगल भारीवैसी बलुआ नर्सरी, थाना फरेन्दा, जनपद महराजगंज।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1.थानाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह, थाना फरेन्दा
2.उ0नि0 गोविन्दर यादव
3.हे0का0 हिमांशू राय


Subscribe to my channel