Uttar Pradesh News : शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री बसंत सिंह के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा नौतनवा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर व्यापक पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा सार्वजनिक स्थानों पर बिना किसी उचित कारण के बैठे एवं अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया। आवश्यकतानुसार उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्क निगरानी बनाए रखें, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखें।

महराजगंज पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


Subscribe to my channel