ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत साथिया एवं आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण जारी, खंड चिकित्सा अधिकारी ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरिहार में साथिया (पीयर एजुकेटर) एवं आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का निरीक्षण खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीतेंद्र वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर प्रतिभागियों से संवाद किया तथा किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आई-सेक्ट संस्था से नीरज सिंह एवं सीएचसी गौरिहार से परामर्शदाता बालमुकुंद सिंह ने भी प्रशिक्षण का भ्रमण कर प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रशिक्षण में महिला प्रशिक्षक अंकिता अहिरवार एवं पुरुष प्रशिक्षक देशराज विश्वकर्मा द्वारा साथिया एवं आशा कार्यकर्ताओं को किशोर स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया की रोकथाम, मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति, जीवन कौशल, लैंगिक समानता तथा किशोरों के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य साथिया एवं आशा कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाकर समुदाय स्तर पर किशोर-किशोरियों तक सही स्वास्थ्य जानकारी पहुँचाना तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button