ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत “बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम हेतु ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित “बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज दिनांक 16 जुलाई, 2026 को तहसील सभागार, फरेन्दा में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, श्री मुथा अशोक जैन के मार्गदर्शन, पुलिस उपमहरानिरीक्षक श्री एस. चनप्पा के पर्यवेक्षण में तथा जिलाधिकारी महराजगंज श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास खण्ड फरेन्दा, पनियरा एवं धानी से पुलिस विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के 29 नामित प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।


प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों की क्षमता का विकास करना था, ताकि वे अपने-अपने विकास खण्डों में ग्राम स्तरीय सुगमकर्ताओं को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बहू–बेटी सम्मेलन की अवधारणा, संचालन प्रक्रिया, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव तथा विभिन्न सहायता एवं हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण को व्यवहारिक एवं सहभागी बनाने के उद्देश्य से समूह चर्चा, भूमिका-अभिनय (रोल प्ले), केस स्टडी एवं गतिविधि आधारित अभ्यास भी आयोजित किए गए, जिससे प्रतिभागियों की विषयवस्तु पर समझ और प्रशिक्षण क्षमता को और सुदृढ़ किया जा सके। कार्यक्रम में मास्टर प्रशिक्षक श्री संतोष राय, श्री शुभ अम्भोज एवं सुश्री संजा देवी पाण्डेय द्वारा विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों से फीडबैक प्राप्त किया गया तथा सभी ने अपने-अपने विकास खण्डों में “बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं जन-जागरूकता आधारित संचालन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button