ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना फरेंदा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेंदा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.07.2026 को गनेशपुर तिराहा से मु0अ0सं0 190/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 से संबंधित चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

oplus_140509186

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
1. अमित कुमार गुप्ता पुत्र शिव प्रसाद गुप्ता, निवासी वार्ड नं. 22, नानक नगर, कस्बा नौतनवा, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज, उम्र 45 वर्ष
2. रामअशीष पुत्र दुलारे उर्फ रामउजागिर, निवासी लेजार महदेवा, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज, उम्र 48 वर्ष
3. राकेश यादव पुत्र राधेश्याम यादव, निवासी ग्राम मराठा, थाना कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर, उम्र 32 वर्ष
4. नागेन्द्र त्रिपाठी पुत्र दिलीप त्रिपाठी, निवासी थरौली बुजुर्ग, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण
1. SO राघवेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष फरेन्दा
2. व0उ0नि0 दीनबन्धू प्रसाद
3. उ0नि0 मनीष कुमार
4. हे0का0 अतीक अहमद
5. का0 राहुल गुप्ता
6.चन्दन यादव
7. रि0का0 आशीष वर्मा
8. रि0का0 सूधांशू कौशल

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button