Madhya Pradesh News थाना मातगुवां पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा- रेलवे लाइन में मिले क्षत-विक्षत शव की शिनाख्त कर हत्या करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
दिनांक 27 जून 2026 को थाना मातगुवां पुलिस को महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन एवं थाना ईसानगर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन में क्षत विक्षत शव संबंधी सूचना प्राप्त हुई।
शव की शिनाख्तगी ग्राम महेवा थाना ओरछा रोड निवासी रामजी रैकवार के रूप में की गई। गुम इंसान थाना ओरछा रोड में पंजीबद्ध था। मर्ग पंजीबद्ध कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
पुलिस टीम द्वारा विभिन्न पहलुओं पर मर्ग जांच की गई। भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए।
एकत्रित साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों के कथनों के आधार पर थाना मातगुवां में भारतीय न्याय संहिता की हत्या एवं साक्ष्य मिटाने सहित समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा उक्त हत्या की घटना में सम्मिलित दो आरोपी
1. मूलचंद रैकवार पिता बालादीन रैकवार निवासी ग्राम महेवा थाना ओरछा रोड
2. विधि विरुद्ध किशोर
को अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि उनके द्वारा मृतक राम जी को बुलाकर कुल्हाड़ी से हत्या की गई, शव को झाड़ियों में छुपा दिया गया था। उसके पश्चात हत्या की घटना को छुपाने के उद्देश्य से शव को बोरे में भरकर रेलवे लाइन पहुंचाया गया था। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन इत्यादि बरामद किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मातगुवां उप निरीक्षक अंकुर चौबे, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र घोष, आरक्षक धर्मेंद्र पटेल, शैलेश सिंह, शिवम घोष, दिलीप, पंकज, सौरभ मिश्रा, खूबचंद पटेल की भूमिका रही।

Subscribe to my channel