ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : चांदपुर पुलिस की तत्काल कार्यवाही बनी परिजनों के चहेरे की मुस्कान,3 गुमशुदा बच्चों को 1 घंटे के भीतर बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द,

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

चांदपुर थाना क्षेत्र के इमामी पुत्र अमीश निवासी गांव गौरी अवाजीपुर थाना चांदपुर द्वारा थाने में सूचना दी गई कि ग्राम अवाजीपुर व भद्दूपुर के तीन नाबालिग बालक, जो विद्यालय गए थे, विद्यालय की छुट्टी के उपरांत घर वापस नहीं लौटे हैं। सूचना प्राप्त होते ही थाना चांदपुर पुलिस द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में थाना प्रभारी चांदपुर द्वारा तत्काल 06 पुलिस टीमों का गठन कर बालकों की सकुशल बरामदगी हेतु संभावित स्थानों पर सघन तलाश प्रारंभ की गई। तलाश के दौरान पुलिस टीमों ने मार्ग में लगे लगभग 20 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि तीनों बालक मऊदेव क्षेत्र में पानी पीने के बाद जोनिहा जाने की बात कहकर आगे बढ़े थे।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने लगातार तलाश जारी रखी, जिसके परिणामस्वरूप सूचना प्राप्त होने के लगभग 01 घंटे के भीतर तीनों बालकों को गढ़ी बस स्टॉप, थाना जाफरगंज, जनपद फतेहपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए तीनों बालकों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा फतेहपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

बरामद बालकों का नाम पता-

1.मोहम्मद हुसैन पुत्र रफीक निवासी अवाजीपुर, थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर उम्र लगभग 11 वर्ष
2.असद पुत्र गुलशेर निवासी भद्दूपुर थाना चांदपुर उम्र लगभग 10 वर्ष
3.आबिद पुत्र गुलशेर निवासी भद्दूपुर, थाना चांदपुर उम्र लगभग 08 वर्ष

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1.श्री वृन्दावन राय थानाध्यक्ष चांदपुर जनपद फतेहपुर
2.उ0नि0 राय साहब यादव (चौकी प्रभारी सठिगंवा)
3.उ0नि0 कौशल पति
4.उ0नि0 अंकुश यादव
5.उ0नि0 जय प्रकाश यादव
6.उ0नि0 गुरु दयाल सिंह
7.उ0नि0 अविनाश कुमार मिश्र
8.उ0नि0 राय सिंह यादव
9.हे0का0 विपिन सिंह
10.हे0का0 अंगर राम
11.का0 सुधीर कुमार
12.का0 धीरज सिंह
13.का0 अजय कुमार
14.रि0का0 अभिषेक यादव
15.रि0का0 विशाल भारद्वाज शामिल रहें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button