ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : दिल्ली-NCR से लग्जरी गाड़ियां चुराकर म्यांमार में बेचने वाला अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह बेनकाब, मुठभेड़ के बाद 4 शातिर गिरफ्तार

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर:थाना बुढाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी वाहनों की चोरी कर उन्हें म्यांमार में बेचने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि कुल चार शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 महिंद्रा थार, 01 महिंद्रा स्कॉर्पियो, 02 मारुति सुजुकी ब्रेजा तथा 01 ऑल्टो कार बरामद की गई हैं। इसके अलावा 02 अवैध तमंचे (.315 बोर) मय जिंदा एवं खोखा कारतूस, फर्जी नंबर प्लेटें तथा वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से महंगी गाड़ियों की चोरी कर उन्हें फर्जी नंबर प्लेटों के जरिए ठिकाने लगाते थे।
Subscribe to my channel