ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पुलिस लाइन में साप्ताहिक रजिस्टर पेशी सहित अर्दली रूम का पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा किया गया निरीक्षण।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

रजिस्टर पेशी के दौरान विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव तथा कार्यालयीय कार्यों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिया गया निर्देश।

अर्दली रूम के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं प्रार्थना-पत्रों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं प्रशासनिक प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक आदेश पारित किए गए। प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौके पर उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button