Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
वाराणसी कमिश्नरेट थाना जंसा पुलिस द्वारा 04 वर्षीय गुमशुदा बालक को मात्र 02 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी दिनांक 16.07.2026 को थाना जंसा पर आवेदक कन्हैयालाल मौर्य, निवासी सजोई, द्वारा मौखिक सूचना दी गई कि वह अपने 04 वर्षीय भांजे अनेक मौर्य को लेकर जंसा बाजार गया था, जहाँ से बालक अचानक लापता हो गया। काफी तलाश करने के बावजूद बालक का कोई पता नहीं चल सका। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष जंसा उपनिरीक्षक सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल गुमशुदा बालक की तलाश प्रारंभ की गई। इस क्रम में उपनिरीक्षक मयंक सिंह (चौकी प्रभारी, कस्बा जंसा) एवं उपनिरीक्षक अंकुर कुशवाहा द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा अन्य आवश्यक साक्ष्यों का संकलन किया गया। पुलिस टीम के त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा बालक अनेक मौर्य को मात्र 02 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों मामा कन्हैयालाल मौर्य एवं नाना महेन्द्र मौर्य को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा थाना जंसा पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया।

बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 मयंक सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा जंसा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 अंकुर कुशवाहा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
Subscribe to my channel