Uttar Pradesh News : चकिया चंदौली बरसात में 100 मीटर सड़क बनी दलदल, स्कूली बच्चों, किसानों और राहगीरों का आवागमन हुआ मुश्किल
ग्रामीणों ने जांच और मरम्मत की मांग की मुख्य प्रवेश द्वार पर कीचड़ से बिगड़ी स्थिति
जिला रिपोर्टर वकील शेख मंसूरी चंदौली यू.पी.
बरसात में 100 मीटर सड़क बनी दलदल, स्कूली बच्चों, किसानों और राहगीरों का आवागमन हुआ मुश्किल; ग्रामीणों ने जांच और मरम्मत की मांग की मुख्य प्रवेश द्वार पर कीचड़ से बिगड़ी स्थिति
चकिया चंदौली ( इंडियन क्राइम न्यूज)। विकासखंड चकिया की बड़ी ग्राम पंचायत भीषमपुर का मुख्य प्रवेश द्वार इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के प्रवेश मार्ग पर लगभग 100 मीटर तक सड़क पर कीचड़, गोबर और जलभराव होने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूली बच्चों और किसानों को सबसे अधिक परेशानी ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग शेरवा होते हुए मिर्जापुर जनपद को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी रास्ते से छात्र-छात्राएं विद्यालय, किसान खेतों और आम लोग चकिया बाजार व अन्य स्थानों पर आते-जाते हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर फैले कीचड़ और गंदे पानी के कारण राहगीरों के कपड़े खराब हो जाते हैं तथा दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। नाली निर्माण पर उठे सवाल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष लाखों रुपये की लागत से नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या लगातार बनी हुई है।


Subscribe to my channel