ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : छतरपुर बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाही: बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर 140 उपभोक्ताओं के विद्युत चोरी के बने पंचनामे’’

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी को रोकने के लिए विद्युत वितरण कंपनी छतरपुर द्वारा नकेल कसी जा रही है। कार्यापालन अभियंता छतरपुर के निर्देशन पर गठित टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान दर्जनों घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली चोरी पकड़ी गई जिसके बाद विभाग द्वारा विद्युत अधिनियम की धारा 135, 126 एवं 138 अन्तर्गत मौके पर ही पंचनामा तैयार किये गये।

मीटर बाईपास कर डारेक्ट चलाई जा रही थी एसी और अधिक भार वाले विद्युत उपकरण मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की टीम द्वारा विगत 03 दिनों में छतरपुर शहरी क्षेत्रों, नौगांव, हरपालपुर एवं ग्रामीण क्षेत्र कदवां, पडारिया, निवारी, राधेपुर, नारायणपुरा, माधवपुर, देवपुर, टीकर एवं कटरा में अचानक दबिश दी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जिन उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर से उपयोग न कर डायरेक्ट या अलग से डोरी डालकर उपयोग किया जा रहा है। उन पर कार्यवाही करते हुये उपरोक्त ग्रामों में 80 नम्बर उपभोक्ताओं के पंचनामें तैयार किये गये है। इस कार्रवाई के दौरान 140 उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। कुछ स्थानों पर मीटर से छेड़छाड़ (बायपास) कर एसी, कूलरों एवं हीटर व इंडशन का उपयोग होना पाया गया। विभाग ने इन सभी मामलों में विद्युत अधिनियम के तहत पंचनामा तैयार कर नोटिस देकर अदालत में लगाने की कार्यवाही करने की तैयारी कर ली है।

अधिकारियों का सख्त रुख जुर्माना और जेल दोनों संभव बिजली विभाग छतरपुर संभाग के कार्यपालन अभियंता अमर श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली चोरी के कारण लाईन, ट्रांसफार्मर एवं केबिल ओवरलोड के कारण जल रही है। जिससे ईमानदार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या, केबिल जलने, ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली बन्द होने से समास्याओं का सामना करना पड़ता है और विभाग को भारी राजस्व की हानि होती है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा बिजली चोरी एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। जिन लोगों के पंचनामे तैयार किए गए हैं, उन्हें निर्धारित समयावधि में शमन शुल्क एवं क्षतिपूर्ति राशि जमा करना होगा। राशि जमा न करने की स्थिति में उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत अदालत में मामला दर्ज कराया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई कर जुर्माना अथवा सजा कराई जावेगी। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेकिंग अभियान रुकने वाला नहीं है। आने वाले दिनों में लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में रात और दिन दोनों समय विशेष चेकिंग की जाएगी। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिना मीटर एवं सर्विस केबिल में छेडछाड के बिजली का उपयोग करें और बिजली चोरी की सूचना विभाग को दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button