Uttar Pradesh News : 12 जुलाई से लापता महिला व 5 वर्षीय बच्ची सकुशल घर लौटी, परिजनों ने जताया आभार

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
अमृतपुर। सभी क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों के लिए राहत भरी खबर है कि 12 जुलाई से अपनी 5 वर्षीय बच्ची के साथ लापता चल रही श्रीमती शकुंतला पत्नी श्रीनिवास उर्फ बिच्छू, निवासी ग्राम एवं पोस्ट अमृतपुर, अब सकुशल अपने घर लौट आई हैं। परिजनों के अनुसार श्रीमती शकुंतला और उनकी बच्ची को रिश्तेदारी से सुरक्षित वापस घर ले आया गया है।

दोनों के सकुशल मिलने पर परिवार ने ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना साझा करने वाले सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद किया है। परिवार ने अपील की है कि अब लापता संबंधी पोस्ट, पोस्टर या संदेश को आगे साझा न किया जाए, ताकि अनावश्यक भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। परिजनों ने कहा कि आप सभी का सहयोग, संवेदनशीलता और दुआएं परिवार के लिए संबल बनीं, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे ।

Subscribe to my channel