Uttar Pradesh News : रिश्तेदारी की आड़ में लाखों की चोरी, खालापार पुलिस ने आरोपी को दबोचा ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 2 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 15 ग्राम सोने के आभूषण और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का पीड़ित परिवार से रिश्तेदारी का संबंध था। इसी वजह से उसका घर में नियमित आना-जाना था और उसे यह जानकारी थी कि घर में कीमती जेवर व सामान कहां रखा जाता है। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने मौका मिलते ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना खालापार पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने रिश्तेदारी का भरोसा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए अधिकांश आभूषण बरामद कर लिए हैं। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार को राहत मिली है।

Subscribe to my channel