Uttar Pradesh News : मुजफ्फरनगर में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को दी 3 माह बाद हड़ताल की चेतावनी
रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

संघ ने अपनी 6 प्रमुख मांगों में वर्ष 2006 में भर्ती 65 हजार संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, मृतक संविदा कर्मचारियों के आश्रितों को नियमित नियुक्ति देने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए घोषित वेतनमान लागू करने, वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने तथा स्थानीय निकाय के संविदा सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग उठाई। इसके अलावा संघ ने मुख्यमंत्री से मुजफ्फरनगर कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन माह के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो मुजफ्फरनगर सहित सहारनपुर मंडल के सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Subscribe to my channel