Uttar Pradesh News : फतेहपुर न्यूज़ खागा कोतवाली क्षेत्र में 10 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर मोड़ पास में ट्रकों से चोरी करने की घटना
रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
पुलिस ने अंतर्जनपदीय 4 शातिर अभियुक्तों को रात्रि चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया गया है, जहां गिरफ्तारी के दौरान भागने के फिराक में अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर की गई फायरिंग करने का भी मामला सामने आया है, जहां सूझबूझ के चलते पुलिस की ओर घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा गया है,मामले में पुलिस की पूंछताछ में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त मोहम्मद ओसामा पुत्र मोहम्मद असलम निवासी उमरी बमरौली थाना पूरा मुफ्ती द्वारा जुर्म कबूल करते हुए बताया गया की प्रयागराज से कानपुर नेशनल हाईवे में के बीच में अपने साथियों के साथ मिलकर ऐसी घटनाओं की वारदात को अंजाम दिया करते थे,जिसमें 10-7-2026 को वह अपने साथी शाहिल,अरबाज उर्फ विशाल, मोहम्मद सुहैल,

मोहम्मद रफीक व मोहम्मद रफीक के साथ अर्टिगा कार नंबर UP70CZ 9484 से खागा कोतवाली के भोगलपुर मोड़ आया था, जहां से ट्रक से 2 एंड्रायड फोन व 15 हजार की नगदी की चोरी की थी,चोरी के मोबाइलों की बिक्री प्रयागराज के आदर्श केशरवानी के यहां बेंंचा जाता था,इस दौरान चोरी के रकम में कुछ रुपये ईंधन में खर्च किया जाना बताया गया है,घटनी की पूंछताछ के बाद मामले की जांच शुरु की गई है, जहां अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, अभियुक्तों के पास से 1 अवैध तमंचा, कारतूस,7 एंड्रॉयड मोबाइल,2 अदद मोबाइल कीपैड,10 अदद सिम,चाकू , घटना में इस्तेमाल की जाने वाली अर्टिगा कार आदि बरामद की गई है।

Subscribe to my channel