Uttar Pradesh News : रिजर्व पुलिस लाइन फतेहपुर के पुलिस अस्पताल में एचपीवी (HPV) टीकाकरण कैंप का शुभारंभ

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 16.07.2026 को #Spfhr द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहपुर के पुलिस अस्पताल में आयोजित एचपीवी (HPV) टीकाकरण कैंप का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर #Spfhr द्वारा उपस्थित स्कूली बच्चों, बालिकाओं व पुलिस परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा एवं समय पर टीकाकरण के महत्व के संबंध में अवगत कराया गया। इस अवसर पर #Spfhr द्वारा स्वास्थ्य विभाग के डी.आई.ओ.एस श्री राकेश कुमार एवं डिप्टी सीएमओ (अर्बन नोडल) डॉ. शहाबुद्दीन को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिविर के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम से डॉ. वर्तिका मिश्रा (एम.ओ.), डॉ. संजय यादव (एम.ओ.), फार्मासिस्ट निशीथ श्रीवास्तव, ए.एन.एम. श्रीमती रंजना सिंह, श्रीमती सरिता देवी, श्रीमती स्वर्ण कुमारी, श्रीमती प्रियंका देवी तथा स्वास्थ्य पर्यवेक्षक गौरव मिश्रा आदि ने सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर #COनगर , प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel