ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

Spfhr द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी त्यौहार सावन मेला के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बाजारों में भीड़ नियंत्रण तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महोदय ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए, आगामी त्यौहार सावन मेला के दौरान व्यापारिक गतिविधियों की सुरक्षा एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, पुलिस एवं व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया। मीटिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री गौरव शर्मा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button