ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : कैमूर पुलिस के जवानों को मिली पदोन्नति, सहायक अवर निरीक्षक पद पर हुए अलंकृत

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार

कैमूर (बिहार)। कैमूर जिला पुलिस बल के लिए मंगलवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। 14 जुलाई 2026 को जिला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (PTC) के पुलिसकर्मियों को सहायक अवर निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, कैमूर एवं डीएसपी लाइन ने नव पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को बैच लगाकर नई रैंक से विधिवत अलंकृत किया। समारोह के दौरान अधिकारियों ने सभी पदोन्नत कर्मियों को नई जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया।

पदोन्नति प्राप्त पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का संकल्प लिया। कैमूर जिला पुलिस परिवार ने सहायक अवर निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नति प्राप्त सभी पुलिस पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button