ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा फेरबदल कई थाना प्रभारियों के तबादले

रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना प्रभारियों एवं निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक रमाशंकर सरोज को असोथर से प्रभारी निरीक्षक मालवा बनाया गया है, जबकि राजीव मिश्रा को मालवा से असोथर का प्रभार सौंपा गया है। रमेश कुमार पटेल को पुलिस लाइन से यूपी-112 में तैनाती दी गई है। वहीं प्रमोद कुमार पाठक को नारकोटिक्स सेल के साथ डीसीआर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। तबादला सूची में सबसे अधिक चर्चा उपनिरीक्षक योगेश कुमार के स्थानांतरण की रही। किशनपुर थाने में अपनी कार्यशैली और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रभावी भूमिका निभाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उन्हें अब प्रोन्नति करते हुए जहानाबाद थाने की कमान सौंपी है। किशनपुर अपेक्षाकृत छोटा कस्बा है, जबकि जहानाबाद जनसंख्या, व्यावसायिक गतिविधियों और प्रशासनिक दृष्टि से कहीं बड़ा एवं महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ने योगेश कुमार के कार्य का मूल्यांकन करते हुए उन्हें बड़े क्षेत्र में जिम्मेदारी देकर उनकी कार्यशैली पर विश्वास जताया है। इसे एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।


वहीं जहानाबाद के प्रभारी निरीक्षक को किशनपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अभिलाष तिवारी को पुलिस लाइन से धाता थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अरविंद कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को अधिकारियों की कार्यकुशलता और प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप जिम्मेदारियों के पुनर्वितरण के रूप में देखा जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button