ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : महराजगंज पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज: पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व्यवस्था एवं महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि पीड़ितों एवं शिकायतकर्ताओं को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए पुलिस कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें थाने स्तर पर ही समय पर न्याय मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मामलों का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पुलिस अधिकारियों से जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button