ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
राजस्व अधिकारियों को स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुविधाओं को लेकर सख्ती से औचक निरीक्षण के निर्देश सड़कों, पुल-पुलियों आदि के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर की अध्यक्षता में टीएल बैठक संपन् कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी, जनपद सीईओ एवं निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जैसवाल ने सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण कर ग्रेडिंग सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों में जनपद सीईओ छतरपुर एवं गौरिहार को समग्र आईडी की शिकायतों को प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए कहा।
कलेक्टर ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से निजी विद्यालयों की बसों के सघन चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा, फिटनेश आदि मानकों की जांच करें। उन्होंने अनुग्रह सहायता राशि के प्रकरणों के निराकरण के लिए जनपदों के सीईओ एवं निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए। उन्होंने केन बेतवा लिंक नहर अंतर्गत भूमि अधिग्रहण हेतु शेष गांवों की धारा-21 के प्रकाशन की कार्यवाही करने एवं कृषि अधिकारी को किसानों के सॉइल हेल्थ कार्ड बनाए जाने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने हिट एंड रन के प्रकरणों के निराकरण के लिए एसडीएम को पुलिस विभाग के समन्वय से प्रकरण में राशि स्वीकृत कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने ईई पीआईयू को मेडीकल कॉलेज के कार्य में फर्नीचर टेंडर प्रक्रिया में देरी को लेकर नाराजगी जताई। नीति आयोग के डीएमएफ से किए जा रहे कार्य की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने मशरूम एवं स्ट्रॉबेरी प्रोजेक्ट के कार्य के लिए उद्यानिकी अधिकारी को निर्देशित किया एवं छतरपुर ऑडिटोरियम, हनी कल्टीवेशन, छतरपुर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स एवं पोल्ट्री के कार्यों की भी समीक्षा की।

निकायों में बेसमेंट की अनुमति न दी जाए, निर्माण करने वालों पर पेनल्टी लगाने के निर्देश कैम्प लगाकर ब्लड डोनेशन ड्राईव चलाने के निर्देश बारिश से डूब क्षेत्र वाले स्थानों पर पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने सभी निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए कि ऐसे वार्ड जहां सड़क, नाली एवं पानी की व्यवस्था नहीं है, उस पर आवश्यक कार्यवाही करें एवं बेसमेंट में निर्माण को लेकर अनुमति प्रदान न करें, निर्माण करने वालों पर सख्ती से पेनल्टी लगाएं। कलेक्टर ने कहा बारिश के मौसम के दृष्टिगत सभी स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त हों, उन्होंने राजस्व अधिकारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सख्ती से अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही डॉक्टरों एवं स्टॉफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिससे किसी भी स्वास्थ्य केन्द्र पर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति न बने। एसडीएम को सीएमएचओ के साथ प्राईवेट अस्पतालों व क्लीनिकों पर सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों के नाम दर्ज होने संबंधी शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बारिश के दृष्टिगत निर्माण विभागों को सड़कों, पुल पुलियों आदि के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में अति वर्षा के पूर्व आवश्यक कार्यवाही एवं तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश के डूब क्षेत्र वाले स्थानों बड़ामलहरा, बिजावर एवं बक्सवाहा में पूर्व तैयारियां मुनादी कराने, प्रभावितों के लिए ठहरने आश्रय स्थल, मेडिकल आदि अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि बारिश के दृष्टिगत जिले में जर्जर स्कूल व आंगनवाडी भवनों के पहले से ही चिन्हांकन करलें और बारिश के पूर्व उनके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करें। जिले में कैम्प लगाकर ब्लड डोनेशन ड्राईव चलाने के भी कलेक्टर ने निर्देश दिए, जिसके लिए सभी एसडीएम को बीएमओ के सहयोग से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सहयोग से डोनेशन ड्राईव चलाने के लिए कहा। साथ ही निर्देश दिए कि कैम्पों में टीबी मरीजों को फूड बास्केट का भी वितरण करें।
कलेक्टर ने लो.से.गा. में तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों व सचिवों पर लगाई पेनल्टी कलेक्टर ने सोमवार की टीएल बैठक में लोक सेवा गारंटी में समय सीमा से बाहर होने वाले प्रकरणों में पेनल्टी अधिरोपित की। जिसमें नायब तहसीलदार पठा पर 1000 रुपए, नायब तहसीलदार ज्यौराहा, तहसीलदार राजनगर, छतरपुर व गौरिहार पर 500-500 रुपए, साथ ही पठापुर, गौरैया एवं खंडवन पंचायत सचिव पर 500-500 रुपए की पेनल्टी अधिरोपित की।