ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर: हत्या के प्रयास मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, राधानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: जनपद के राधानगर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर वादी और उसके साथियों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 की रात करीब 10:30 बजे त्रिलोकीपुर पेट्रोल पंप के पास दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हिंसक हो गया था। आरोप है कि एहसान, जीशान, जफरी तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने शशिकांत सोनी, उनके भाई सुरजीत कुमार सोनी और मनोज तिवारी पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में थाना राधानगर में मुकदमा संख्या 151/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राधानगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी एहसान पुत्र इस्लाम, निवासी ग्राम अस्ती, थाना कोतवाली, को सदर चौराहा जिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि इसी मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही 11 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश जारी है। इस गिरफ्तारी में जयरामनगर चौकी प्रभारी आकाश मिश्रा, आरक्षी जगदीश एवं बबलू यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button