ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा 06 लीटर नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 13.07.2026 को थाना ठूठीबारी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं तस्करी रोकथाम अभियान के दौरान झरही नदी, ठूठीबारी के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ‘किस-मिस सौंफ’ ब्रांड की नेपाली शराब की 20 शीशियां (प्रत्येक 300 एमएल), कुल 06 लीटर बरामद हुईं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जयभारत पुत्र रामलाल, निवासी ग्राम जिलगिनिहवा, थाना बरगदवां, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 38 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी :
नेपाली शराब ‘किस-मिस सौंफ’ ब्रांड की 20 शीशियां (300 एमएल प्रत्येक), कुल 06 लीटर।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम :
1.उ0नि0 दिनेश सिंह यादव थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज
2.का0 अवधेश यादव थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज
3.रि0का0 अरुण यादव थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button