ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : बिना नंबर प्लेट वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

एक ही दिन में 42 मोटरसाइकिल जब्त, सभी चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत होगी न्यायालयीन कार्रवाई

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाते हुए एक ही दिन में 42 मोटरसाइकिलों को जब्त किया। सभी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई कर प्रकरण माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना जांजगीर एवं थाना चांपा पुलिस के साथ यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान थाना कोतवाली जांजगीर प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता की पुलिस टीम ने 35 तथा थाना चांपा प्रभारी अशोक वैष्णव की पुलिस टीम ने 7, इस प्रकार कुल 42 बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलों को जब्त किया। सभी मामलों में संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस की अपील जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर वैध नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाएं, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें तथा सभी यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button