ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : पत्नी ने साथियो के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से करवा दी थी पति की हत्या

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

शिवानी रैकवार पत्नी मृतक मनीराम रैकवार निवासी ग्राम सिगरामपुरा,अखलेश पटेल पिता भगवानदास पटेल निवासी ग्राम पल्कोहा, थाना किशनगढ़ एवं भरत यादव पिता नंदू यादव निवासी ग्राम पल्कोहा, थाना किशनगढ़ को किया गिरफ्तार थाना सटई पुलिस ने अमरोनिया जंगल में हुई हत्या का किया खुलासा- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तौलिया, पेचकस, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री बरामद

छतरपुर / थाना सटई क्षेत्र अंतर्गत 10 जुलाई को प्राप्त गुमशुदगी की सूचना पर गुम इंसान मनीराम रैकवार पिता प्रेमलाल रैकवार निवासी सिगरामपुरा के संबंध में गुम इंसान पंजीबद्ध कर तलाश की गई थी। थाना सटई पुलिस द्वारा क्षेत्र एवं आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान अमरोनिया जंगल में बगाई नाला में एक शव बरामद हुआ, शव की पहचान गुमशुदा मनीराम रैकवार के रूप में हुई। घटनास्थल से प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर थाना सटई में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा द्वारा पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए। विवेचना के दौरान एकत्रित भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी का साथी अखलेश पटेल एवं सहयोगी भरत यादव ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की घटना को अंजाम दिया था। हत्या की घटना में मृतक की पत्नी शिवानी का भी सम्मिलित होना पाया गया।


पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में सम्मिलित मृतक की पत्नी एवं उसके साथी तथा सहयोगी तीनों आरोपियों : –
1. शिवानी रैकवार पत्नी मृतक मनीराम रैकवार निवासी ग्राम सिगरामपुरा
2. अखलेश पटेल पिता भगवानदास पटेल निवासी ग्राम पल्कोहा, थाना किशनगढ़, जिला छतरपुर
3. भरत यादव पिता नंदू यादव निवासी ग्राम पल्कोहा, थाना किशनगढ़, जिला छतरपुर
को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तौलिया, पेचकस, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सटई निरी. सुनीता बिदुआ, सउनि जेपी पाण्डेय, पीएल अहिरवार, प्र.आर. हनुमानदीन, बाबूराम, अजय, बृजेंद्र, आर. रामकुमार, सतीश, राहुल, अरविंद, अमित, श्याम सुंदर,अजय, म.आर. शिक्षा, ज्योति एवं टीम की भूमिका रही ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button